पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछपरा. बिहार के सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के अन्याय गांव में एक युवक की उसके भाई ने चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। हत्या करने के बाद से भाई फरार है। बताया जाता है कि मृत युवक परसा थाना क्षेत्र के अन्याय गांव निवासी मिथलेश राय है। मृत युवक की 6 वर्षीय बेटी दो दिन पहले लापता हो गई थी, जिसको लेकर वह घर चर्चा कर ही रहा था तभी उसके भाई ने उसे चाकू से गोद दिया।
हत्या करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच की। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस मामले किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.