पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भैया-भाभी ने कर दी छोटे भाई की हत्या, बस ये इतना सा था छोटे भाई का कसूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हटिया (छत्तीसगढ़)।  मात्र 500 रुपए की खातिर बड़े भाई व भाभी ने मिलकर छोटे भाई की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है। पड़ोसियों के मुताबिक, चीख सुनकर उन लोगों की नींद खुली तो देखा कि रियाज शाह को उसके बड़े भाई मिराज शाह व उसकी पत्नी रोजी खातून डंडे से बुरी तरह पीट रहे थे। पत्नी के साथ मिलकर भाई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा....

 

 

- एक चश्मदीद ने बताया कि उसने खुद रोजी को बड़े पत्थर से मिराज के सिर पर मारते देखा।

- रियाज जब गंभीर रूप से घायल हो गया, तो दोनों ने मिलकर उसे जानवरों की तरह घसीटते हुए घर से 500 कदम दूर ले गए। 
- स्थानीयों के अनुसार, रियाज का चार हजार रुपया उसके बड़े भाई मिराज के पास था।

- रियाज  को सोमवार को किसी की बारात में जाना था। इसके लिए वह मिराज से 500 रुपए मांग रहा था, पर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया।

- गुस्से में में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई के ऑटो की सीट व हुड फाड़कर सो गया। सुबह करीब तीन बजे मिराज लौटा तो ऑटो की हालत देखकर रियाज को बुलाया।

- इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उसे मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। दोनों ने उसके के सिर को जमीन पर पटक कर पत्थर से कूचकर बुरी तरह घायल कर दिया।

- बाद में आरोपी भाई छोटे भाई को पास के ही अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हत्या में शामिल आरोपी की पत्नी  रोजी खातून को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 


 

खबरें और भी हैं...