पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाड़मेर (जयपुर). इलाके में एक लड़के व दो चचेरी बहनों के फंदे से झूलते शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक खेजड़ी के पेड़ से एक किशोर और दो बालिकाओं के शव झूलते देख सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार एक और नाबालिग यहां घटनास्थल पर था, लेकिन वह घटना के बाद फरार हो गया। इस नाबालिग के मिलने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। ये था मामला...
- दो नाबालिग बच्चियों के एक परिजन की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी गई है कि षड्यंत्रपूर्वक उनकी बेटियों और एक अन्य नाबालिग की हत्या की गई है।
- पुलिस ने हालांकि अभी मामला मर्ग में दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सरूपे का तला के एक व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
- रात को ही दो नाबालिग उनकी ढाणियों के पास घूम रहे थे। ये दोनों नाबालिग उसकी चौदह साल की पुत्री व उसके भाई के तेरह साल की पुत्री को बहला-फुसला कर ढाणी से दूर ले गए।
- सुबह तीन शव फंदे से झूलते हुए मिले।
घटनास्थल पर एक और था, पुलिस को उसकी तलाश
पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दो लड़के और दो लड़कियां थी। तीनों के शव पेड़ से झूलते मिले। एक नाबालिग घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों का मानना है कि घटनास्थल पर फरार नाबालिग भी था। तीनों की मौत के बाद चौथा नाबालिग मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस फरार नाबालिग की तलाश कर रही है।
तीनों निरक्षर, इसलिए कोई सुसाइड नोट भी नहीं
ग्रामीणों के मुताबिक तीनों निरक्षर है और नाबालिग भी। ऐसे में किसी तरह का सुसाइड नोट उनके पास से नहीं मिला है। इसी वजह से मौत की कहानी उलझन भरी बन गई है। परिजनों ने आशंका जताते हुए पुलिस को एक रिपोर्ट यह भी दी है कि षड्यंत्रपूर्वक हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शवों को खेजड़ी के पेड़ से लटकाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.