पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) यानि 12 वीं परीक्षा का परिणाम 18 मई को घोषित किया जाएगा. इसकी घोषणा हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल साईट पर की जाएगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में एपीयर हुए सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाईट @ bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं.
छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाईट पर रिजल्ट देखने में समस्या आ रही है तो वे तुरंत भास्कर के साईट पर आएं और अपना रिजल्ट तुरंत और बहुत आसानी से देखें.
आप को बता दें कि कुछ प्राइवेट साइटों ने यह भी जानकारी दी थी कि हरियाणा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी अर्थात 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया जाएगा परन्तु यह सूचना भ्रामक थी.
हालाँकि अभी भी बोर्ड ने परिणाम की घोषणा से सम्बंधित कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है. परन्तु वर्ष 2017 में बोर्ड ने 12 वीं परीक्षा का परिणाम 18 मई को घोषित किया था.
अनाधिकारिक परन्तु विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हरियाणा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 18 मई को 12 बजे तक घोषित किए जाएंगें. 12वी परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र बिना भ्रमित हुए अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक साईट पर देखें.Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.