पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • HBSE 12th Result 2018: हरियाणा में आज आएगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, Bseh.org.in पर ऐसे करें चेक

HBSE 12th Result 2018: हरियाणा में आज आ सकता है 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, bseh.org.in पर ऐसे करें चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी HBSE ने अपनी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 63.84% छात्र पाए हुए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा दी है वो हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट 21 मई को आ सकता है। बता दें कि हरियाणा में 12वीं की परीक्षा इस साल फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की गईं थीं। इसके बाद कॉपियों की जांच का सिलसिला शुरू हुआ। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 22 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 141973 स्टूडेंट्स ने कामयाबी हासिल की है। पिछले साल रिजल्ट 64.5 फीसदी था यानी इस साल से कुछ बेहतर।

कैसे करें चेक?

-  सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर लॉगिन करें।
- इसके बाद मेनु में जाएं और वहां जाकर रिजल्ट का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- यहां आपको 12वीं के रिजल्ट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। 
- यहां आपको कुछ जानकारियां जैसे रोल नंबर और जन्मतिथी यानी डेट ऑफ बर्थ भी भरनी होगी। 
- तमाम जानकारियों को एक बार फिर सावधानी से चेक करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखें। भविष्य में ये आपके काम आएगा। इसे डाउनलोड भी अवश्य करें। 

 

खबरें और भी हैं...