पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएसएफ की 315 महिला कॉन्स्टेबल की पासिंग आउट परेड बाइक स्टंट समेत दी कई परफॉर्मेेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर.  सहायक सिखलाई केंद्र सीमा सुरक्षा बल खड़कां में बैच नंबर 244 तथा 245 की ट्रेनिंग लेने वाली 315 महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड शनिवार को करवाई गई। डायरेक्टर जनरल, आईपीएस, सीमा सुरक्षा बल केके शर्मा ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। इस दौरान एसएसपी जे. ईलनचेजियन भी मौजूद रहे।

 

 

 

मोटरसाइकिल स्टंट साइट राइडिंग समेत दी कई परफॉर्मेेंस 

सिखलाई के दौरान नव महिला आरक्षकों के बैच नंबर 244 में ओवरऑल पहले स्थान पर रचना परमार और बैच नंबर 245 में ओवरऑल पहले स्थान पर मोनू लोवंशी रही। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा बढ़िया सेवाओं के लिए दिए गए अवार्ड के अवार्डियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीएसएफ की सीमा भवानी ग्रुप की ओर से मोटरसाइकिल स्टंट साइट राइडिंग, बुल फाइटिंग, सीमा प्रहरी सेल्यूट तथा  बैक राइडिंग का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

 

खबरें और भी हैं...