बफन 17 साल बाद जुवेंतस को अलविदा कहेंगे
बफन 17 साल बाद जुवेंतस को अलविदा कहेंगे
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बफन ने एक संवाददाता सम्मेलन में भावुक होते हुए कहा कि शनिवार को हेल्लास वेरोना के खिलाफ होने वाले सिरी ए का मैच जुवेंतस के साथ उनका आखिरी मैच होगा।
बफन ने कहा, \"\"शनिवार को जुवेंतस के लिए मेरा आखिरी मैच होगा और यह यात्रा दो कप के साथ समाप्त हो जाएगी। यह मेरे लिए बेहद खास होगा। जुवेंतस मेरे लिए एक परिवार है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।\"\"
इटली की राष्ट्रीय टीम के लिए 176 मैच खेलने वाले बफन ने कहा कि वह किसी टीम के साथ जुड़ने नहीं जा रहे हैं और युवा विकेटकीपरों के लिए जगह छोड़ रहे हैं ताकि उन्हें अनुभव मिल सके।
जुवेंतस के चेयरमैन आंद्रीए एग्नेली ने घोषणा की पोलैंड के वोजोसिएच जैक्जेसनी आगामी सीजन में बफन की जगह लेंगे।
एग्नेली ने कहा, \"\"जुवेंतस संग्रहालय लगभग 30 प्रतिशत ट्रॉफी आपके नाम का है। बफोन आप प्रशंसा के बहुत हकदार हैं।\"\"
--आईएएनएस