- Hindi News
- National
- Mohali News Bullet Stolen From Outside The House Police Could Not Catch The Thief
घर के बाहर से बुलेट चोरी, पुलिस नहीं पकड़ सकी चोर
शहर में वाहन चोर गिरोह की ओर से बुलेट मोटर साइकिलों पर हाथ साफ किया जा रहा है। ऐसा ही एक और मामला फेज-11 में सामने आया है, जहां पर घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि मामले में एफआईआर तक दर्ज करने में काफी देरी लगाई गई। शिकायतकर्ता फेज-11 निवासी बलदीप सिंह की ओर से फेज-11 पुलिस काे देते हुए बताया था कि 6 फरवरी को बुलेट चोरी की शिकायत की थी, लेकिन ने 12 मार्च को एफआईआर दर्ज की। हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी क्राइम होने की सूरत में पुलिस को पहल के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश हैं। इसके बाद मामले की जांच की जानी होती है। लेकिन मोहाली पुलिस की ओर से अपने थाने का रिकाॅर्ड खराब न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से चोरी, डकैती व स्नैचिंग के मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती है। अब तक पुलिस चाेरों को पता नहीं लगा सकी है। पीड़ित खुद ही अपनी बुलेट की तलाश में धक्के खा रहा है।