पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद. देश की पहली बुलेट ट्रेन के टर्मिनल की डिजाइन पूरी तरह तैयार है। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। अहमदाबाद में बन रहे साबरमती स्टेशन की डिजाइन 1930 में हुए महात्मा गांधी के दांडी मार्च की थीम पर रखी गई है। बता दें कि इस स्टेशन की नींव पीएम नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने पिछले साल रखी थी। यह प्रॉजेक्ट साल 2022 तक बनकर तैयार होगा।
- टर्मिनल की बिल्डिंग पर दांडी मार्च के ग्राफिक्स बनाए जाएंगे। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के एमडी अचल खरे ने बताया, "स्टेशन की डिजाइन लगभग तैयार है। इसका निर्माण इसी साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। बुलेट ट्रेन यात्रियों को फ्लाइट से भी तेज मुंबई से अहमदाबाद पहुंचाएगी। यहां एयरपोर्ट जैसे सिक्युरिटी चेक और अन्य कामों में टाइम वेस्ट नहीं होगा।"
- साबरमती स्टेशन का कंस्ट्रक्शन 200 करोड़ रुपए के बजट में होगा।
- इस मॉडर्न स्टेशन पर यात्रियों के लिए थ्री लेवल पार्किंग की सुविधा रहेगी।
- बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनल लगेंगे। बिल्डिंग की डिजाइन एक बड़े चरखे की तरह दी गई है। एरियल व्यू से फोटो लेने पर स्टेशन एक बड़े चरखे की तरह नजर आएगा।
- एमडी खरे के मुताबिक बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट के लिए डेडलाइन 15 अगस्त 2022 रखी गई है, जो कि 75वां स्वतंत्रता दिवस भी है।
- मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स से साबरमती स्टेशन के बीच का न्यूनतम किराया इकोनॉमी क्लास के लिए 3 हजार रुपए तक रखा जाएगा। बिजनेस क्लास और अन्य हायर क्लास के लिए रेट्स और ज्यादा होंगे।
- यह बुलेट ट्रेन हर रोज मुंबई और अहमदाबाद के बीच 75 ट्रिप लगाएगी। पीक आवर्स में ट्रेन हर 20 मिनट बाद चलेगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें डिजाइन के फोटो...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.