पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bullet Train Project To Begin Construction In December Fares To Be Between Rs. 250 To 3000

दिसंबर से शुरू होगा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम, 250 से 3 हजार रूपए के बीच रह सकता है किराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली.  बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसी साल दिसंबर तक प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इसी के साथ प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का किराया लोगों की जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा और एक आम यात्री को दूरी के हिसाब से 250 रूपए से लेकर 3 हजार रूपए तक खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, ये हालिया समय के हिसाब से कैल्कुलेट किया गया अनुमानित किराया है।  

 

बिजनेस क्लास के लिए ज्यादा होगा किराया
- नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचआरसी) के चेयरमैन अचल खरे ने रिपोर्टर्स को बताया कि बुलेट ट्रेन में आम नागरिकों के लिए किराया बिल्कुल सामान्य रखा जाएगा, लेकिन बिजनेस क्लास में इसके लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। हालांकि, अगर फ्लाइट के मुकाबले बात की जाए तो किराए के लिहाज से बुलेट ट्रेन यात्रियों के लिए फायदे वाला सौदा रहेगा। 
- इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि अगर फ्लाइट के टाइम में एयरपोर्ट तक जाने का समय, बोर्डिंग पास और सिक्युरिटी चेक का समय भी जोड़ दिया जाए तो बुलेट ट्रेन यात्रियों का काफी समय भी बचाएगी। 

 

जमीन अधिग्रहण पूरा होते ही शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
- एनएचआरसी चीफ खरे ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि मंत्रालय योजना के लिए 10 हजार हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करेगा, इसमें 10 हजार करोड़ रूपए लागत आने का अनुमान है। 
- खरे ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार पहले ही जमीन अधिग्रहण के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। इसके तहत जिन लोगों से भी प्रोजेक्ट के लिए जमीन ली जाएगी, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित सर्किल रेट से 25% ज्यादा कीमत अदा की जाएगी।”

 

40 से 50 हजार लोगों को मिलेंगी नौकरियां
- खरे के मुताबिक, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 3 से 4 हजार लोगों की सीधे तौर पर बोर्ड की तरफ से भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा करीब 30 से 40 हजार लोगों को निर्माण के दौरान प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। 

खबरें और भी हैं...