चोरों ने हिलाई हाई टेंशन बिजली टावर्स की जड़ें
चोरों ने अपनी कारगुजारी हाई टेंशन बिजली टावर्स की जड़ें भी हिला दी हैं। अज्ञात चोरों ने लालडू बिजली ग्रिड से सप्लाई की जाने वाली हाइटेंशन लाइनों के टावरों से फाउंडेशन के नेट बोल्ट खोल प्लेटें चोरी कर लीं। इससे किसी अप्रिय घटना का अंदेशा लगातार बना हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी मुताबिक बीती रात बारिश व तेज हवाओं के बीच टावर नंबर 4 टेढ़ा हो जाने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस संबंध में पीएसपीसीएल लालडू द्वारा पुलिस को शिकायत देकर शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की है।
नेट बोल्ट व प्लेट चोरी हाेने से खुला टावर फाउंडेशन