पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Due To A Fire In The Bangle Market In Kadamkuan, Millions Of Goods Got Burnt. Fire Brigade Team Overcome Fire.

चूड़ी मार्केट में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. राजधानी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चूड़ी मार्केट में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना पटना के कदमकुआं इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की स्थिति को देखते हुए दमकल की 7 गाड़ियां और मंगवानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

 

देरी से दमकल पहुंचने पर भड़के लोग
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को काफी पहले आग की सूचना दी जा चुकी थी, बावजूद इसके पुलिस और दमकल की गाड़ियां 2 घंटे देरी से पहुंची। इस पर प्रशासन का कहना था कि व्यस्तता के कारण देरी हुई है। रास्ते में कई जगह जाम के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंची।

 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। भीषण गर्मी होने के वजह से आग फैलने में देरी नहीं लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे मार्केट को अपने चपेट में ले लिया। इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

फोटो - सबीना

खबरें और भी हैं...