पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कार ने लिया यू टर्न, बेकाबू हुई बस: Bus Accident Captured In CCTV, Rajasthan News

SPEED में थी बस, तभी सामने से कार ने लिया यू टर्न, घटना का CCTV आया सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर, राजस्थान। नवलगढ़ रोड पर मंगलवार सुबह यू टर्न लेकर सामने आई कार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। हालांकि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ है। इस हादसे में कार और बस दोनों ड्राइवरों की गलती सामने आई है। घटना का CCTV आया सामने...

 

 

- थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रूट नंबर-4 की मिनी बस सवारियों को लेकर कटराथल से दूजोद की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नवलगढ़ बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी स्विफ्ट कार यू टर्न लेती हुई सामने आ गई। कार को बचाने के लिए बस के ड्राइवर ने भी साइड से उसे निकालने की कोशिश की। चूंकि बस स्पीड में थी, इसलिए वो आगे खड़ी एक बोलेरो से टकराकर पलट गई। 
-वहां मौजूद लोगों ने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस में 22 यात्री बैठे थे। इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए।
-बस पलटते ही उसका डीजल टैंक फट गया था। इससे सड़क पर डीजल फैलने लगा था। फायर ब्रिगेड ने यात्रियों को बाहर निकालने के बाद तुरंत तेल साफ कराया।