पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Bus Going From Biharsharif To Jamshedpur Collides With A Truck In Bundu Two Killed

बिहारशरीफ से जमशेदपुर जा रही बस बुंडू में ट्रक से टकराई, दो की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहारशरीफ से जमशेदपुर जा रही बदौनी यात्री बस गुरुवार देर रात 2:15 बजे के करीब बुंडू के बाड़े टोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 साल की एक बच्ची ने रांची ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी रिम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, पांच घायलों की हालत नाजुक है। दुर्घटना के बाद बस के चालक, खलासी व कंडक्टर फरार हो गए। एनएच-33 पर बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल के पास तीखा मोड़ है। रात एक बजे के करीब यहां कोयला लोड एक ट्रक (जेएच 13सी 0570) ब्रेक डाउन हो गया। करीब सवा घंटे बाद बदौनी यात्री बस (बीआर 21 जे 1878) तेज रफ्तार में जमशेदपुर की ओर जा रही थी। बस ड्राइवर को अंधेरे में ट्रक नहीं दिखा और उसने पीछे से ब्रेकडाउन ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस के दाहिने तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्लीपर में सोए बीरपुर (नालंदा) निवासी गनौरी यादव की मौत हो गई, जबकि मानगो (जमशेदपुर) निवासी एक ही परिवार के पांच लोग कशिश कुमारी (10), सपना साहू (35), आदित्य कुमार (8), संगीता देवी (30), अंश कुमार (2), बिरसानगर टाटा की बसंती देवी (58), साकची की रूही देवी (35), चरूवामा (बिहार) की सोहनी कुमारी (12), सरिता देवी (26) व छोटी कुमारी (5) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कशिश को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स में भर्ती घायलों से मिले। उन्होंने रिम्स प्रबंधन को घायलों का बेहतर तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया। दुर्घटना में मृत कशिश की मां संगीता साहू, पिता सपन साहू, भाई अंश साहू और आदित्य साहू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसा रात 2.15 बजे...ब्रेकडाउन ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर

खबरें और भी हैं...