पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थम गए बसों के पहिए, लाखों यात्री परेशान, सरकार ने किराए में 10 फीसदी बढ़ोतरी का दिया आश्वासन, ऑपरेटर 40 फीसदी पर अड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- इससे पहले मप्र सरकार के किराया बोर्ड ने किराए में 25 फीसदी बढ़ोतरी का किया था अनुमोदन। 


इंदौर। आखिरकार सोमवार सुबह 6 बजे से इंदौर संभाग के शहरों व कस्बों के मध्य चलने वाली 5000 से अधिक बसों के पहिए थम गए। किराए में 40 फीसदी बढ़ोतरी की मांग को लेकर मप्र बस ऑनर एसोसिएशन के सदस्य अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। हालांकि सराकर ने किराए में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने का आश्वासन  ऑपरेटरों को दिया है इसके बावजूद ऑपरेटर 40 फीसदी बढ़ोतरी पर अडे हुए है। बसों के नहीं चलने से इंदौर संभाग के शहरों व कस्बों के मध्य यात्रा करने वाले 2.5 लाख से अधिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


हड़ताल में दो फाड़
बस ऑपरोटरों की हड़ताल में दो फाड़ हो गए है। एक गुट जहां किराए में 40 फीसदी बढ़ोतरी पर अड़ा हुआ हैं वहीं दूसरा गुट 10 फीसदी किराया बढ़ोतरी के आश्वासन को उचित मानते हुए हड़ताल से अलग हो गया है। हालांकि हड़ताल नहीं करने वाले ऑपरेटरों की संख्या एक-दो ही है जिसके कारण हड़ताल पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। 


धार, झाबुआ, खंडवा आदि के लिए नहीं मिल रही बस
सोमवार को इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, अलिराजपुर, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, मंदसौर आदि शहरों से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके चलते इन स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। बस नहीं मिलने से यात्री ट्रेन का रुख कर रहे हैं। वहीं प्रायवेट चारपहियां वाहनों से भी यात्रा की जा रही है। सबसे अधिक परेशानी खंड़वा और धार की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है क्योंकि इस रूट पर ट्रोनों का संचालन नहीं किया जाता है। इंदौर के सरवेटे, तीन इमली, वल्लभ नगर, जिंसी हाट मैदान, रेलवे स्टेशन के सामने आदि स्थानों से बसों का संचालन बंद है। वहीं गंगवाल बस स्टैंड पर एक-दो ऑपरेटरों ने हड़ताल नहीं होने का बैनर लगाया है इसके बावजूद यहां से भी बसों का संचालन बंद है।


इंदौर के बाद अन्य संभागों में भी तैयारी
इंदौर संभाग के बस मालिकों ने 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। वहीं अन्य संभागों से इस हड़ताल को समर्थन देने की मांग की गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हड़ताल की शुरुआत इंदौर संभाग से की जा रही है लेकिन यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो इंदौर के साथ ही अन्य संभागों में भी हड़ताल की जाएगी।

 

  • बस ऑनर्स एसोसिएशन इंदौर संभाग के अध्यक्ष ब्रजमोहन राठी ने भास्कर डॉट कॉम को बताया कि पिछले तीन सालों में डीजल की प्रति लीटर कीमतों में 20 रुपए से अधिक की तेजी आ गई है। वहीं अन्य संसाधनाें की लागत भी 50 फीसदी बढ़ गई है। इंदौर संभाग की 5 हजार से अधिक बसों के पहिए 21 मई से थम गए है।  

 

मंदसौर-नीमच में भी नहीं चल रही 500 बसें  
हड़ताल के चलते मंदसौर-नीमच जिले की करीब 500 बसों का संचालन भी बंद है।  मोटर मालिक संघ अध्यक्ष शिखर रातड़िया ने बताया कि मंदसौर-नीमच के सभी रूटों जैसे जावद, मनासा, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा से लेकर रतलाम रूट तक के वाहन साेमवार को बंद है। 

 

आज जारी होगा किराया बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन
प्रदेश सरकार ने बस हड़ताल को रोकने के लिए रविवार को मप्र में बसों के किराए में 10 फीसदी की बढ़ोेतरी करने की घोषणा की है। परिवहन विभाग के उपसचिव कमल नागर ने भास्कर से बातचीत में बताया कि अभी पहले 5 किमी का किराया 7 रुपए लगता है, जिसे यथावत रखा गया है। इससे आगे के 92 पैसे लगते थे, तो इसे बढ़ाकर 1 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। उनका दावा है कि सोमवार को किराया बढ़ोतरी किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

 

आसमान पर पहुुंच गए हैं डीजल के भाव 
मप्र बस ऑनर्स एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमेन्द्र करनावत ने भास्कर डॉट कॉम से कहा कि पिछले कई सालों से मप्र सरकार ने प्रदेश मेें बसों का किराया नहीं बढ़ाया है जबकि पिछले दो सालों में ही डीजल, ऑयल, टायर, शासन का टैक्स, मोटर पार्टस के दाम काफी बढ़ गए है। प्रदेश में चलने वाली बसों के मालिक आर्थिक संकटों का सामना कर रहे है। पिछले कई माह से हम प्रदेश सरकार से किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

 

फरवरी में सरकार ने दिया था आश्वासन
इससे पहले 17 फरवरी को भी बस ऑनर एसोसिएशन ने किराए में बढ़ोतरी किए जाने की मांग को लेकर सांकेतिक हड़ताल की थी। उस समय परिवहन आयुक्त और परिवहन सचिव ने बस मालिकों के साथ बैठक करके एक माह के अंदर किराया बढ़ाए जाने के संबंंध में आदेश निकालने का आश्वासन बस मालिकों को दिया था। बस मालिकों का कहना है कि इस बात को दो माह से अधिक समय हो गया है लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।


40 फीसदी की मांग, किराया बोर्ड ने किया 25 फीसदी बढ़ोतरी की अनुशंसा
बस मालिकों द्वारा किराए में 40 फीसदी बढ़ोेतरी किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश सराकर ने एक किराया बोर्ड का गठन किया था। इस बोर्ड ने अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को दी थी जिसमें बोर्ड ने प्रदेश सरकार से वर्तमान बस किराए में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने का अनुमोदन किया था।


अभी है 92 पैसा प्रति किलोमीटर किराया
वर्तमान में प्रदेश में चलने वाली बसों का किराया 92 पैसा प्रति किलोमीटर सरकार द्वारा तय किया गया है। यदि प्रदेश सरकार इस किराए को बोर्ड की अनुशांसा के तहत 25 फीसदी भी बढ़ाती है तो प्रति किलोमीटर किराया 23 पैसा बढ़ जाएगा। अर्थात मप्र में एक किलोमीटर का किराया वर्तमान के 92 पैसे से बढ़कर 115 पैसे प्रति किलाेमीटर हो जाएगा।


इंदौर भोपाल का किराया 184 से बढ़कर 230 रुपए हो जाएगा
महंगाई से पहले ही परेशान आम जनता पर बसों का किराया बढ़ने से अतिरिक्त बोझ आएगा। वर्तमान में इंदौर से भोपाल जाने के लिए सामान्य बस का किराया 92 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से 200 किलोमीटर का 184 रुपए बस मालिकों द्वारा वसूला जाता है। यदि सरकार इस किराए में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो इंदौर से भोपाल का किराया वर्तमान के 184 रुपए से बढ़कर 230 रुपए हो जाएगा। वर्तमान में भी बस मालिक तय किराए से अधिक की वसूली आम जनता से करते हैं। इंदौर-भोपाल का तय किराया (सामान्य बस) 184 रुपए हैं लेकिन जनता से 200 रुपए वसूले जाते है। 

 

चार्टड बस :  325 से बढ़कर 406 रुपए हो जाएगा इंदौर-भोपाल का किराया
प्रदेश में संचालित हो रही चाटर्ड बसें किराए के नाम पर यात्रियों की जेब काट रही है। जानकारों के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चार्टड बसें डिलक्स श्रेणी में रजिस्टर्ड है। लेकिन चार्टड बस ऑपरेटरों ने अपनी बसों पर सुपर डिलक्स लिखा रखा है और वे इसी श्रेणी का किराया वसूलते हैं। जबकि मप्र मोटर व्हीकल एक्ट में सुपर डिलक्स नामक कोई श्रेणी ही नहीं है। डिलक्स श्रेणी का किरया मप्र में फिलहाल 1.05 पैसे प्रति किलोमीटर तय किया गया है। इस हिसाब से इंदौर से भोपाल का किराया चार्टड बसों के लिए सरकार ने 210 रुपए तय किया है लेकिन चार्टड बस ऑपरेटर इंदौर से भोपाल का किरया 325 रुपए वसूल रहे है। वहीं यदि किराए में 25 फीसदी बढ़ोतरी होेती है तो इंदौर-भोपाल के मध्य चलने वाली चार्टड बसों का किराया वर्तमान के 325 रुपए से बढ़कर 406 रुपए हो जाएगा। 

 

खबरें और भी हैं...