पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। एशिया के प्रसिद्ध बिजनेस कोच और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा पहली बार इंदौर आ रहे हैं। वे 26 मई को रेस कोर्स स्थित लाभ मंडपम ऑडिटोरियम में बिजनेस मोटिवेशनल प्रोग्राम ग्रेंड इवेंट बाउंस बैक को संबोधित करेंगे। ऑप्टिमाइज़ इंडियन द्वारा सुबह 9 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का डिजिटल वीडियो पार्टनर भास्कर का माय फ़र्स्ट वाॅल एंड्रॉयड वीडियो एप्प है।
बता दें कि डॉ. बिंद्रा दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों के आला अधिकारियों और बिजनेस ऑनर्स के लिए सेमिनार आयोजित कर चुके हैं। उनकी कई किताबें बेस्ट सेलर में शामिल हैं। इंडस्ट्री और व्यापार की मुश्किलों को संभावनाओं में बदलने के लिए उनके सॉल्यूशंस की सराहना व्यापार और उद्योग जगत के लोग करते हैं। इंदौर में यह उनका पहला कार्यक्रम है।
- यह कार्यक्रम उद्योग और व्यापार के अलावा स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए भी बेहद उपयोगी होगा। इसमें भाग लेने के लिए ऑप्टिमाइज़ इंडियन की साइट या माय फर्स्ट वॉल डॉट कॉम के एप्प पर डॉ. विवेक बिंद्रा इन इंदौर चैनल देख सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.