पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • A Businessman Resident Of Warisaliganj Of Barisaliganj Police Station Of Nawada District Was Stabbed To Death.

बकाया वसूल करने गए कारोबारी के बेटे की चाकू मारकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवादा.  बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना के वारिसलीगंज निवासी एक व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि एक अन्य व्यवसायी युवक की चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस घटना के विरोध में उग्र लोगों ने वारिसलीगंज में सड़क जाम कर दिया है। 
 
सोमवार रात करीब आठ बजे नवादा जिले के वारिसलीगंज के उत्तर बाजार निवासी व्यवसायी विनोद राम का 25 वर्षीय बेटा मोनू कुमार बकाया पैसे वसूल करने गया था, लेकिन उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह वारिसलीगंज चीनी मील ग्राउंड से बरामद की गई है। 
 
दूसरी तरफ, सोमवार शाम स्टेशन रोड निवासी रवि चैरसिया का बेटा विशाल कुमार स्टेशन के समीप बैठा था तभी अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। विशाल ने भागकर अपनी जान बचाई है। उसे गंभीर हालत में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...