कारोबारियों ने बलटाना में साईं बाबा का लंगर लगाया
जीरकपुर| बलटाना मेन मार्केट के कारोबारियों ने वीरवार को साईं बाबा का लंगर लगाया। प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान गुलशन अरोड़ा, कारोबारी विनय सोमरा, आनंद जनसेवा सोसायटी के प्रधान बलविंदर क्वात्रा, चंदन कुमार, संजय गिल, राकेश खुराना, सुरेश सिंगला, सुभाष शर्मा, सतवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने पहले साईं की पूजा की और उसके बाद लंगर लगाया। इस लंगर में खास बात यह रही कि सिंगल यूज प्लेट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल प्लेट्स इस्तेमाल न करने को कहा गया। स्टील के बर्तनों में लंगर बरता गया। यह लंगर हर वीरवार को लगाया जाएगा।