पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सोशल मीडिया पर तेजी से फैली मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की सगाई की खबर झूठी निकली है। रिलायंस Jio के एक सीनियर अधिकारी ने DainikBhaskar.com से बातचीत में सगाई की खबर को पूरी तरह से अफवाह बताया है। उनके मुताबिक, हैलोमैग नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैली। जिसमें बताया गया कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने सगाई कर ली है। दोनों केवल फ्रेंड हैं। बता दें एक हफ्ते पहले ही बेटी ईशा और आनंद पीरामल से सगाई हुई है। दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करेंगे। ईशा-आनंद की सगाई की खुशी में 7 मई को मुकेश अंबानी ने एंटीलिया में एक लैविश पार्टी थ्रो की थी। जिसमें बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कौन हैं मुकेश अंबानी के होने वाले दामाद ?
- आनंद, पीरामल ग्रपु के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं।
- उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्ट अप शुरू किए हैं। पहला पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा पीरामल रिएल्टी।
- पीरामल ई- स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रही है। इसके अलावा वे पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। आनंद ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.