पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों पर 13 सितंबर को हुए उप चुनाव में मतगणना जारी है. प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक़ भाजपा उत्तर प्रदेश में पिछड़ती नज़र आ रही है.
उत्तर प्रदेश में भाजपा पांच और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर आगे है जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है.
गुजरात में विधानसभा की छह सीटों और वडोदरा लोकसभा सीट पर भाजपा आगे है.
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. सूरजगढ़ सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
मोदी की लोकप्रियताविधानसभा के लिए उत्तर प्रदेश की 11, गुजरात की नौ, राजस्थान की चार, पश्चिम बंगाल की दो, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में एक-एक और पूर्वोत्तर राज्यों की पांच सीटों के लिए उपचुनाव कराए गए थे. इनमें से 24 सीटें भाजपा के पास थीं.
वडोदरा के अलावा मैनपुरी और मेडक में लोकसभा की सीटों के लिए भी उपचुनाव हुआ था. वडोदरा सीट मोदी ने खाली की थी, जबकि मैनपुरी सीट को मुलायम सिंह यादव और मेडक को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने छोड़ा था.
इस उपचुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है.
बिहार में हाल में हुए उपचुनाव में जदयू-राजद-कांग्रेस के गठबंधन से पिछड़ने के बाद भाजपा को इन उपचुनाव से बहुत उम्मीदें हैं.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.