पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक अवकाश के कारण कार्यालय सूने, शिक्षा संकुल से निकली वाहन रैली

सामूहिक अवकाश के कारण कार्यालय सूने, शिक्षा संकुल से निकली वाहन रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। शिक्षा संकुल में बुधवार को मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। इससे यहां कामकाज ठप हो गया और संकुल में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षा संकुल के बाहर एकत्रित हुए। यहां से वाहन रैली निकालते हुए सचिवालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे।यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। सामूहिक अवकाश के कारण शिक्षक अपने कामों के लिए यहां भटकते रहे।

संकुल में डीईओ कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा, डीईओ कार्यालय माध्यमिक शिक्षा प्रथम व द्वितीय, उपनिदेशक कार्यालय माध्यमिक व प्रांरभिक शिक्षा, भाषा विभाग, संस्कृत शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा अभियान के 450 से अधिक मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।अवकाश के कारण कई कार्यालयों में तो सुबह से ताले भी नहीं खुले। अधिकारी भी नदारद रहे। शिक्षा संकुल मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र दाधीच ने कहा कि सरकार जब तक उनकी वेतन विसंगति दूर करने की मांग नहीं मान लेती, आंदोलन जारी रहेगा।