पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल संचालक कल करेंगे प्रदर्शन, अभिभावक करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ

निजी स्कूल संचालक कल करेंगे प्रदर्शन, अभिभावक करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। विद्यालय फीस विधेयक को लेकर गुरुवार को निजी स्कूल संचालक और अभिभावक एक बार फिर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। स्कूल संचालक जहां रैली निकालकर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। वहीं अभिभावक सरकार और स्कूल संचालकों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे।

पेरेंट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से नेहरू बालोद्यान में सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। अभिभावक इसमें आहुति देकर ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे, ताकि विधेयक जल्दी से जल्दी लागू हो सके। सोसायटी के संयोजक दिनेश कांवट ने कहा कि सरकार अगर निजी स्कूल संचालकों के दबाव में आई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि बिना किसी सार्वजनिक अवकाश के गुरुवार को अगर निजी स्कूल बंद रहता है तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उधर, फीस विधेयक के विरोध व मान्यता की शर्तों में शिथिलता की मांग को लेकर स्वंयसेवी शिक्षण संस्था संघ की ओर से सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष एलसी भारतीय ने बताया कि उद्योग मैदान में राज्यभर के निजी स्कूल संचालक एकत्रित होंगे।यहां से वे रैली के रूप में सचिवालय पहुंचेंगे।