पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। बच्चों व भवनों की कमी और एक ही भवन में चल रहे 2 स्कूलों के कारण जयपुर के 63 सरकारी स्कूल नए सत्र से बंद होंगे। इन स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इन स्कूलों के 142 शिक्षकों को भी जिले में ही समायोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय ने सभी शिक्षकों को मर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शिक्षकों में से किसी भी शिक्षक को जयपुर से बाहर नहीं भेजा जा रहा। सभी शिक्षकों को उनके ही ब्लॉक में समायोजित करने का प्रयास किया गया है। जो शिक्षक ब्लॉक में मर्ज नहीं हो पाए, उनको जिले के दूसरे ब्लॉक में लगाया जा रहा है, लेकिन जयपुर से बाहर नहीं भेजा गया।
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि स्कूल बंद होने के पीछे शिक्षकों की गलती नहीं होने के कारण उन्होंने शिक्षकों के जयपुर में ही समायोजन की मांग उठाई थी। उन्होंने डीईओ को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था। जिसे मंजूर कर लिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.