पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जिला कलेक्टर टी.रविकांत ने एक आदेश जारी कर जिले में गर्मी की अधिकता को देखते हुए गुरुवार ( 9 मई 2013) से पूर्व-प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षा 5 वीं तक के सभी राजकीय, निजी व सी.बी.एस.सी. बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है।
आदेशानुसार कक्षा 6 से 12वीं तक चलने वाली जयपुर जिले के सभी राजकीय, निजी एवं सी.बी.एस.सी. बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षाओं का समय 9 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरु होने तक सुबह 11 बजे तक किया गया है। जिला कलक्टर ने जिले के सभी राजकीय, निजी व सी.बी.एस.सी. बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.