पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पट्टा देने के एवज में ढ़ाई हजार की रिश्वत लेते धरा गया नगर निगम का बाबू

पट्टा देने के एवज में ढ़ाई हजार की रिश्वत लेते धरा गया नगर निगम का बाबू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को विद्याधर नगर में आयोजित पट्टा वितरण शिविर में निगम के एक कर्मचारी को मकान का पट्टा देने की एवज में 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी रिश्वत के आरोपी मदन बागड़ा से पूछताछ कर रही है। एसीबी के डिप्टी एसपी नीलकमल ने बताया कि बरकत कॉलोनी झोटवाड़ा निवासी रईस खान ने अपनी मां रशीदा बेगम के नाम से मकान के लिए पट्टे के लिए आवेदन किया। पट्टा जारी करने की कागजी कार्रवाई पूरी हो गई थी। लेकिन पीडि़त को पट्टा नहीं दिया जा रहा था।

नगर निगम विद्याधर नगर जोन के डिलिंग बाबू मदन ने पट्टा देने की एवज में रईस से 4500 रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत पीडि़त ने पिछले दिनों एसीबी को की थी। सत्यापन के बाद बुधवार को एसीबी ने जाल बिछाकर कैंप में पट्टे के एवज में आरोपी मदन को रईस से 2500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। एसीबी आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर पूछताछ कर रही है।