पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन जनाब ने मल्लिका की मां को निकाला घर से बाहर और लगा दिया ताला

इन जनाब ने मल्लिका की मां को निकाला घर से बाहर और लगा दिया ताला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में फिल्म डर्टी पालिटिक्स मूवी की शूटिंग के दौरान यहां के कलाकार कमल पारीक और उनके साथियों को मिला काम करने का मौका
जयपुर। बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत की मां चिल्लाती रही और उसने उनको घर से बाहर निकालकर बाहर से ताला लगा दिया। जब इस बात का पता मल्लिका को चला तो वे घर की ओर दौड़ीं चली आई, लेकिन जयपुर के इस जांबाज का कुछ नहीं बिगड़ा। चौंकिए मत यह कोई रियल घटना नहीं, बल्कि शहर में पिछले दिनों फिल्माई गई डर्टी पालिटिक्स मूवी की शूटिंग का सीन है। इसमें जयपुर के कलाकार कमल पारीक ने अपने साथियों के साथ एक शॉर्ट में मल्लिका की मां को घर से बाहर करने का सीन किया।
जयपुर में करीब 20 दिनों से ज्यादा चली शूटिंग में मल्लिका शेरावत, राजपाल यादव के साथ आशुतोष राणा ने भी हिस्सा लिया था। साथ ही इसमें जयपुर के कलाकारों को भी अलग-अलग छोटी भूमिकाएं करने का मौका मिला था, जिसमें कमल पारीक भी शामिल थे। कमल ने बताया कि सीन में हमें मल्लिका की मां को घर से बाहर निकालने का सीन फिल्माना था। सीन में जैसे ही इस बात की सूचना मल्लिका को मिली वे दौड़ी चली आई।