पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले तो जबरन संबंध बनाता रहा, शादी भी कर ली...और अब कहता है दहेज ला

पहले तो जबरन संबंध बनाता रहा, शादी भी कर ली...और अब कहता है दहेज ला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। 16 साल की एक युवती के अश्लील फोटो खींचे, 18 साल की होते ही उससे आर्य समाज में शादी कर ली। शादी के एक साल बाद ही उसे दहेज के लिए घर से निकाल दिया। यह करतूत है एक पुलिसवाले के बेटे की। युवती ने इस्तगासा के जरिए महिला थाना (उत्तर) में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे महिला थाना (उत्तर) उपनिरीक्षक बजरंग सिंह ने बताया कि झुंझुनूं की खेतड़ी तहसील निवासी 19 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है कि शास्त्री नगर थाने पर तैनात एक कांस्टेबल के पुत्र ने 16 साल की उम्र में बहला फुसला कर अश्लील फोटो खींच लिए और दबाव बनाकर अपने साथ गुजरात भगा ले गया।


आरोप है कि यहां पीडि़ता की इच्छा विरुद्ध उससे ज्यादती की गई। इसके बाद दबाव बनाकर युवक ने पिछले साल अक्टूबर महीने में आर्य समाज में उसके साथ शादी की। शादी के बाद से ही आरोपी विवाहिता से दहेज की मांग करने लगा। पिछले दिनों उसने दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।


थाना प्रभारी ने बनाया दबाव


पीडि़ता का आरोप है कि घटनाक्रम के बारे में जब वह जानकारी देने के लिए शास्त्री नगर थाने पहुंची तो थाना प्रभारी नाथूलाल ने थाने पर तैनात आरोपी के पिता कांस्टेबल को फायदा पहुंचाने की नीयत से रिपोर्ट दर्ज नहीं की और राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया। उधर, शास्त्री नगर थाना प्रभारी नाथूलाल के अनुसार पीडि़ता ने थाने में अपने पति व अन्य के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दी थी। हमने आरोपी पति को धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दोनों पक्षों में राजीनामे की स्थिति बन गई थी।