पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल की पार्किंग में नवजात बच्ची मिली

अस्पताल की पार्किंग में नवजात बच्ची मिली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में बुधवार दोपहर को एक नवजात बच्ची मिली। नवजात को मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी ने जेकेलोन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पर मोतीडूंगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विनोद प्रजापत दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग पार्किंग की तरफ से गुजरा रहा था। इस दौरान पार्किंग से बच्ची के रोने की आवाज आई। वह पार्किंग में गया तो बच्ची कपड़े में लिपटी हुई थी। नवजात को विनोद ने मेडिकल कॉलेज के नजदीक ही स्थित जेकेलोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया और मोतीडूंगरी थाना पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों का मानना था कि नवजात का जन्म दो दिन पहले हुआ था।

आगे की स्लाइड्स में जानें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मरीजों की हो रही अनदेखी का हाल