पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर। एक बुजुर्ग महिला की किडनी से स्टोन निकालने के लिए किए ऑपरेशन की एवज में रिश्वत लेते जेएलएन अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ शरद जैन को एसीबी ने धर दबोचा। डॉ जैन ऑपरेशन के लिए 2000 रुपए पहले ही ले चुके थे। जबकि 3000 रुपए टांके खोले जाने, ड्रेसिंग करने और पेट से कैथेड्रल नली निकालने की एवज में लिए जाने शेष थे। पीडि़ता के भतीजे की शिकायत पर एसीबी की स्पेशल टीम ने डॉ जैन को धर दबोचा। एसीबी मामले की जांच कर रही है। एडीशनल एसपी करणी सिंह राठौड़ के मुताबिक जेएलएन अस्पताल के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ शरद जैन को गिरफ्तार किया गया। डॉ जैन की पेंट के जेब से 3000 रुपए नकद बरामद किए गए।
अगली स्लाइड्स में पढ़ें, कैसे एसीबी ने बिछाया जाल और कैसे फंसे डॉक्टर साहब!
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.