पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सत्र से 60 सरकारी कॉलेजों में होंगे ऑनलाइन प्रवेश

नए सत्र से 60 सरकारी कॉलेजों में होंगे ऑनलाइन प्रवेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। कॉलेज शिक्षा निदेशालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले 60 सरकारी कॉलेजों में नए सत्र से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशक नवीन जैन ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत छात्र को अपने मोबाइल पर कॉलेज की प्रवेश वरीयता सूची में आने का मैसेज मिल जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के समय संबंधित छात्र को अपना फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण-पत्र आदि अपलोड करने होंगे।

इन कॉलेजों से होगी शुरुआत:

अजमेर: एसजीएसजी कॉलेज नसीराबाद, पीजी कॉलेज किशनगढ़, बीएसआर आर्ट्स कॉलेज अलवर, जीडी गर्ल्स कॉलेज अलवर, पीजी कॉलेज राजगढ़, आरआर कॉलेज अलवर। बांसवाड़ा: गर्ल्स कॉलेज बांसवाड़ा, एसजीजी कॉलेज बांसवाड़ा। बाड़मेर: गर्ल्स कॉलेज बालोतरा, एमबीआर कॉलेज बालोतरा, गर्ल्स कॉलेज बाड़मेर। भरतपुर: गर्ल्स कॉलेज भरतपुर। बीकानेर: डूंगरपुर कॉलेज बीकानेर, एमएलबी कॉलेज नोखा। एमएस गल्र्स कॉलेज बीकानेर। बूंदी: गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी, गर्ल्स कॉलेज बूंदी। चित्तौडगढ़: गर्ल्स कॉलेज चित्तौडगढ़, पीजी कॉलेज चित्तौडगढ़।

चूरू: पीजी कॉलेज सुजानगढ़, लोहिया कॉलेज चुरु, एसबीडी कॉलेज सरदारशहर। दौसा: पीजी कॉलेज दौसा, आरपी कॉलेज लालसोट, गर्ल्स कॉलेज दौसा। डूंगरपुर: एसएसबीबी कॉलेज सागवाड़ा, गर्ल्स कॉलेज डूंगरपुर। हनुमानगढ़: एनएम गवर्नमेंट कॉलेज हनुमानगढ़, एसएनडीबी कॉलेज नोहर। जयपुर: गर्ल्स कॉलेज शाहपुरा, एलबीएस कॉलेज कोटपुतली, पीजी कॉलेज कालाडेरा, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स जयपुर। गर्ल्स कॉलेज चौमू, गल्र्स कॉलेज कोटपुतली।

जैसलमेर: एसबीके गवर्नमेंट कॉलेज जैसलमेर। जालौर: गर्ल्स कॉलेज जालौर। झुंझुनू: गर्ल्स कॉलेज झुंझुनू। जोधपुर: गर्ल्स कॉलेज पीपाड़सिटी। कोटा: गवर्नमेंट कॉलेज कोटा, कॉमर्स कॉलेज कोटा, गल्र्स पीजी कॉलेज कोटा। पाली: गवर्नमेंट कॉलेज सोजत सिटी, गर्ल्स कॉलेज पाली। प्रतापगढ़: पीजी कॉलेज प्रतापगढ़, राजसमंद: एसएमबी कॉलेज नाथद्वारा, गर्ल्स कॉलेज नाथद्वारा, एसआरके कॉलेज राजसमंद।

सवाईमाधोपुर: पीजी कॉलेज सवाईमाधोपुर, गर्ल्स कॉलेज सवाईमाधोपुर। सीकर: गर्ल्स कॉलेज नीम का थाना, एसएनआर कॉलेज रामगढ़ शेखावटी, एसएनकेपी कॉलेज नीम का थाना। सिरोही: गवनमेंट कॉलेज आबू रोड, गवर्नमेंट कॉलेज शिवगंज, गर्ल्स कॉलेज सिरोही। टोंक: पीजी कॉलेज, टोंक, गर्ल्स कॉलेज टोंक। उदयपुर: गवर्नमेंट कॉलेज, खैरवाड़ा।