पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस थाने में पुलिस से ही दादागिरी, खानी पड़ी जेल की हवा

पुलिस थाने में पुलिस से ही दादागिरी, खानी पड़ी जेल की हवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद। एक युवक को पूछताछ के लिए थाने में बुलाना पुलिस के लिए भारी पड़ गया। थाने में पहुंचते ही उसने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और धक्का-मुक्की की। इसके बाद वह थाने से भागने भी लगा। हालांकि बाद में उसे अन्य पुलिस वालों की मदद से थाने में ही पकड़ लिया गया। जमीन विवाद के एक मामले में युवक को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

जानकारी के अनुसार रेलमगरा थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि रघुनाथपुरा निवासी सूरजमल (30) पुत्र दीपा गाडरी दत्तक पुत्र प्रताप गाडरी के खिलाफ गांव की चांदी बाई ने पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर शिकायत की थी। मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार सुबह उसे थाने पर बुलाया गया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे थाने में कांस्टेबल लक्ष्मण लाल उससे पूछताछ कर रहा था।

स्लाइड्स में जानिए आगे की कहानी...