पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूलों की मनमानी : होली डे होमवर्क के नाम पर बच्चों को बुलाया स्कूल

निजी स्कूलों की मनमानी : होली डे होमवर्क के नाम पर बच्चों को बुलाया स्कूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


जयपुर। गर्मी के कारण जिला कलेक्टर के स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक का अवकाश रखने का आदेश गुरुवार के बेअसर रहा। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी जारी रही। छोटे बच्चों को होली डे होमवर्क के नाम पर स्कूलों में फोन करके बुलाया गया। इससे कई जगह तो गफलत की स्थिति बन गई।


सुबह रोजाना की तरह बच्चे स्कूल पहुंचे। मालवीय नगर, मानसरोवर, चारदीवारी, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा व वैशाली नगर सहित कई इलाकों में सुबह से ही पांचवीं तक के बच्चों का स्कूल पहुंचना शुरू हो गया था। स्कूल संचालकों का दावा था कि बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का होमवर्क दिया हुआ नहीं था। इस कारण उन्हें स्कूल बुलाया गया।उन्हें होमवर्क देकर वापस भेज दिया गया। वहीं अधिकांश स्कूलों में छठी से बारहवीं तक के बच्चों की 11 बजे छुट्टी कर दी गई।