पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन विसंगति को लेकर अनशन पर बैठे कर्मचारी

वेतन विसंगति को लेकर अनशन पर बैठे कर्मचारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गुरुवार से क्रमिक अनशन शुरू किया। मंत्रालयिक कर्मियों ने शहर में उद्योग मैदान और प्रदेश के अन्य जिलों में कलेक्ट्रेट पर अनशन किया और धरने पर बैठे।

शहर में उद्योग मैदान में विभागवार चलने वाले अनशन में पहले दिन बीमा विभाग के सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में अनशन शुरू हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने और ग्रेड पे में संशोधन की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। उधर प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने आधे दिन बाद कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंत्रालयिक कर्मचारी रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में अनशन पर बैठेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र शर्मा व मनोज शर्मा ने बताया कि संघर्ष समिति स्टेट पेरिटी के आधार पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड पे सहित अन्य परिलाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसमें तृतीय, द्वितीय और प्रथम श्रेणी के सभी संवर्गो के समस्त पदों का वेतन समान करने की मांग की जा रही है। मंत्रालयिक संवर्ग का कैडर रिव्यू कर पदों को बढ़ाते हुए तृतीय पदोन्नति राजपत्रित पद पर किया जाए।