पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं विज्ञान वर्ग : जयपुर जिले का परिणाम 80.29 फीसदी रहा

12वीं विज्ञान वर्ग : जयपुर जिले का परिणाम 80.29 फीसदी रहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजस्थान बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग के नतीजों में छात्राओं ने बाजी मारी है। जिले का कुल परिणाम 80.29 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कियों का 87.02 और लड़कों का 77.91 प्रतिशत रहा। जिले से कुल 26125 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 20977 उत्तीर्ण घोषित हुए।


यहां से प्रथम आने वालों की संख्या 13198, द्वितीय श्रेणी आने वालों की संख्या 7708, तृतीय श्रेणी वालों की संख्या 28 व पास होने वाले 43 विद्यार्थी थे। जयपुर जिले के दो विद्यार्थियों ने स्टेट की मेरिट में स्थान बनाया। दोनों ही माहेश्वरी सीनियर सेकंडरी स्कूल तिलक नगर के विद्यार्थी है। स्कूल के प्रखर डेरोलिया ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर स्टेट की मेरिट में 5वां व जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी स्कूल के आयुष शर्मा ने 95.80 फीसदी अंक प्राप्त कर स्टेट की मेरिट में छठा और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।