पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी विज्ञान परीक्षा में जोधपुर के अपेक्स सीनियर सैकंडरी स्कूल के सुरेंद्रपाल सिंह राठौड़ ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर रहीं झूंझुनू की अवंतिका शेखावत ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शेखावत टैगोर बाल निकेतन स्कूल गुढ़ागौडज़ी की छात्रा हैं। मैरिट में 9 स्थान पर छात्रों ने जबकि 6 स्थान पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इस बार मैरिट में सरकारी स्कूल का एक भी विद्यार्थी नहीं है।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें...
शिक्षामंत्री ब्रजकिशोर शर्मा ने गुरुवार को शिक्षा संकुल में रिजल्ट घोषित किया। विज्ञान का ऑवर ऑल रिजल्ट 78.18 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल की तुलना में 2.43 प्रतिशत ज्यादा है। मेरिट में तीसरे स्थान पर रहीं रामकृष्ण एकेडमी, कोटा की योगिता सिंघल ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जयपुर माहेश्वरी सीनियर सैकंडरी स्कूल तिलक नगर के प्रखर ने मेरिट में पांचवीं और इसी स्कूल के आयुष ने सातवीं रैंक हासिल की है। इन दोनों छात्रों का अंक प्रतिशत क्रमश: 96 और 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 75.98 रहा जबकि बेटियों का 85.08 रहा। मेरिट में कोटा के 4, सीकर के 3, झूंझुनू के 2, जयपुर के 2, जोधपुर के 1, अलवर के 1, अजमेर के 1 और भरतपुर के एक विद्यार्थी ने कब्जा जमाया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.