पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर। डाक विभाग की ओर से अक्षय तृतीया के अवसर पर शुद्ध 24 कैरेट (99.99 प्रतिशत) सोने के सिक्कों पर सात प्रतिशत की छूट दी गई है। ये छूट 30 जून तक जारी रहेगी। 13 जून को अक्षय तृतीया के दिन ये छूट साढ़े सात प्रतिशत रहेगी।
राजस्थान परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ओ.एस.वीरवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि स्विटजरलैंड की कंपनी वेलकांबी के बने 24 कैरेट सोने के सिक्के जो कि वल्र्ड गोल्ड काउंसिल से प्रमाणित है, रिलायंस मनी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सहयोग से बेचे जा रहे हैं। इन सभी सिक्कों पर डाक विभाग का लोगो है। यह सिक्के जयपुर में जयपुर जीपीओ, जवाहर नगर, शास्त्री नगर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सोने के सिक्के 0.5 ग्राम, 0.10 ग्राम, 5 ग्राम 8 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम तक रहेंगे।
ग्राहकों को सम्मानित किया :
वर्ष 2011 में दीपावली के अवसर पर डाकघरों में स्लोगन प्रतियोगिता हुई थी। इसके तहत 100 लोगों को पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में जयपुर में डॉ एस.एन.शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार और रिचा चतुर्वेदी को पांच-पांच ग्राम सोने के सिक्के देकर सम्मानित किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.