पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयरलैंड से मिलेगी कमांड, एक साथ डांस करेंगे 1100 रोबोट

आयरलैंड से मिलेगी कमांड, एक साथ डांस करेंगे 1100 रोबोट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। आगामी दस जून को 1100 रोबोट एक साथ मूवमेंट और डांस करेंगे। इन रोबोट को दस हजार किलोमीटर दूर आयरलैंड से वायरलैस टेक्नोलॉजी के जरिए कमांड दी जाएगी। दुनियाभर में यह पहला अवसर होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में रोबोट को असम्बेल करके कमांड से ऑपरेट किया जाएगा। जयपुर के नाम यह खास दिन गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के ऑर्गेनाइजेशन क्लब फस्र्ट और रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। रोबोट का यह डेमांस्ट्रेशन एक रोबोटिक वर्कशॉप में होगा।


क्लब फस्र्ट के एमडी भुवनेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभी तक अमेरिका में 525 रोबोट पार्टिसिपेंट्स एक साथ डांस करके रिकॉर्ड बना चुके है। सितंबर 2010 में अमेरिका के अदलाई ई.स्टीवंसन हाईस्कूल में बनाया गया था। जयपुर में होने जाने वाले इस रिकॉर्ड की खासियत होगी। स्टूडेंट्स ने खुद रोबोट और इसके उपयोग में आने वाले मेटेरियल को बनाया है।


रीजनल कॉलेज के वाइस चेयरमैन अंशु सुराणा ने बताया कि आयरलैंड से दी जाने वाली सिंगल कमांड से सभी रोबोट एक साथ ऑपरेट होंगे। ऐसे आयोजन में पहली बार वायरलैस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। ये सभी रोबोट टेलीपैथी से कम्युनिकेट करेंगे। यह रोबोट आपस में भी कम्युनिकेट करेंगे। इन्हें फोन या फिर इंटरनेट से भी ऑपरेट किया जा सकता है।