पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। गुर्दे फेल होने के बावजूद 12वीं विज्ञान परीक्षा की मेरिट में 5वीं रैंक लाने वाले जयपुर के प्रखर डेरोलिया का मुफ्त इलाज होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से बात की। मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जयपुर के मोनिलेक अस्पताल ने भी फ्री ट्रांसप्लांट की पेशकश की है।
तिलक नगर स्थित माहेश्वरी सीनियर सेकंडरी स्कूल का यह स्टूडेंट पिछले तीन साल में वह 100 बार डायलिसिस से गुजर चुका है। परीक्षा के दौरान भी डायलिसिस हुआ। इन सब परेशानियों से जूझते हुए प्रखर ने गुरुवार को घोषित बारहवीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में 96 फीसदी अंकों के साथ प्रखर ने राज्य की मेरिट में 5वां व जिले की मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया।
इधर, दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार ने प्रखर के टेलेंट को पहचाना और उसके ईलाज के लिए आगे आई। स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उसके ईलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए उन्होंने मेदांता अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहान से बात भी की।
क्या कहा मुख्यमंत्री ने पढने के लिए क्लिक करें
Photo-Vinod Mittal
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.