पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट 14 हजार करोड़ रु, पर मेरिट में एक भी सरकारी स्कूल नहीं

बजट 14 हजार करोड़ रु, पर मेरिट में एक भी सरकारी स्कूल नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजस्थान बोर्ड की सीनियर सैकंडरी विज्ञान परीक्षा की मेरिट में एक भी सरकारी स्कूल का छात्र नहीं आने से शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परीक्षा में 1,80,459 विद्यार्थी शामिल हुए। शिक्षा के लिए करीब 14 हजार करोड़ रु. का बजट है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे सरकारी स्कूल हैं जहां लैब, विषयाध्यापकों सहित अन्य संसाधनों की भारी कमी है। शिक्षाविदों का कहना है कि रिजल्ट अच्छा अथवा खराब रहने का कॅरिअर में फर्क नहीं पडऩे और ठोस कार्रवाई नहीं होने से बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं रहते। इसके लिए सरकार के स्तर पर ठोस नीति बनाने की जरूरत है।

शिक्षा पर केंद्रीय योजनाओं के तहत प्रदेश को करीब ढाई सौ करोड़ रुपए का अनुदान मिलता है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. वी.एस. व्यास का कहना है कि मेरिट में सरकारी स्कूल गायब होने के बाद इस विषय पर मंथन की जरूरत है। बार्क के एजुकेशन बजट एनालिस्ट महेंद्र सिंह बताते हैं, परिणामों का इंक्रीमेंट, तबादलों में प्रमुखता से आकलन होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा कहते हैं-

सामान्यतया सरकारी स्कूलों के बच्चे भी मेरिट में आते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। परिणाम का एनालिसिस कर योजना बनाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक वीना प्रधान कहती हैं- स्कूलों में निश्चित रूप से सुधार की जरूरत है। इस दिशा में जो प्रयास चल रहे हैं उसमें तेजी लानी होगी।

जयपुर का रिजल्ट 80.29 प्रतिशत, मेरिट से सरकारी स्कूल गायब:

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग के जयपुर जिले के नतीजे में छात्राओं ने बाजी मारी। जिले का कुल परिणाम 80.29 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कियों का 87.02 और लड़कों का 77.91 प्रतिशत रहा। जिले से कुल 26125 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 20977 उत्तीर्ण घोषित हुए। जिले की मेरिट में सरकारी स्कूलों का नाम नदारद ही रहा।

रैंक - विद्यार्थी - स्कूल - प्राप्तांक

1. प्रखर डेरोलिया, माहेश्वरी सी.सै.स्कूल तिलक नगर, 480

2. आयुष शर्मा, माहेश्वरी सी.सै.स्कूल तिलक नगर, 478

3. मोहित, महाराजा सूरजमल स्कूल सांगटेड़ा (कोटपूतली), 472

4. शुभम गोयल, टैगोर वीबी सी.सै. स्कूल मानसरोवर, 471

5. सुरभि अग्रवाल, टैगोर वीबी सी.सै. स्कूल मानसरोवर, 470

6. सुनील कुमावत, एनके पब्लिक स्कूल आर्य नगर मुरलीपुरा, 469

6. प्रवीण कुमार, एनके पब्लिक स्कूल आर्य नगर मुरलीपुरा, 469

7. शुभम गुप्ता, टैगोर वीबी सी.सै. स्कूल मानसरोवर, 465

7. अभिषेक भारद्वाज, रिया इंटरनेशनल स्कूल सांगानेर, 465

8. दिव्या शर्मा, सरस्वती गल्र्स सी.सै. स्कूल जवाहरनगर, 464

9. विकास शर्मा, सलोनी सी.सै. स्कूल गंगासागर वैशाली नगर, 463

9. विशाल शर्मा, खंडेलवाल सी.सै. स्कूल जोबनेर (सांभर), 463

10. सविता धाकेर, आभास सी.सै. स्कूल दुर्गापुरा जयपुर, 462