पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. शहर में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी अपने पूरे परवान पर है। इससे बिजली की मांग भी शुक्रवार को 130 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। दूसरी ओर बिजली कंपनी के इंजीनियरों की ओर से मेंटीनेंस के लिए की जा रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को शहर की करीब दो दर्जन कॉलोनियों में मेंटीनेंस के लिए सुबह 9 बजे ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
वहीं मालवीयनगर, गांधीनगर, आदर्शनगर, टोंक फाटक, वैशालीनगर, विद्याधरनगर, साईवाड़ सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही अघोषित कटौती के कारण बिजली की आंख मिचौली शुरु हो गई। इन इलाकों में हर एक- डेढ़ घंटे में बिजली सप्लाई बंद हो रही है। इससे लोगों की गर्मी के कारण हालत खराब होने लगी है।
दूसरी ओर बिजली कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि गर्मी की डिमांड पीक लेवल पर पहुंच गई है। इससे वोल्टेज व लोड की समस्या होने से फॉल्ट व ट्रिपिंग के कारण बिजली कटौती हो रही है। वहीं मेंटीनेंस भी जरूरी है। इस कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.