पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। मैदान में रनों की बौछार करते हुए आईपीएल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज राजस्थान रॉयल्स टीम अब हस्तशिल्प को प्रमोट करने में जुट गई है। टीम ने इंडीहाट वेंचर्स के साथ नई रोमांचक पार्टनरशिप की है। इंडीहाट का उद्देश्य घरेलू एवं विदेशी ग्राहकों के लिए भारतीय हस्तशिल्प उद्योग को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करना है। एक अलग तरह की पार्टनरशिप कलाओं, क्राफ्ट कलाओं, क्राफ्ट एवं राजस्थानी लोगों की कारीगरी का समर्थन करेगी। इस गठबंधन के जरिए राजस्थानी शिल्पकारों को व्यावसायिक मंच उपलब्ध हो सकेगा।
टीम अब हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक राजस्थानी वस्तुओं में विशेष 'रॉयल कलेक्शन' की पेशकश करेगी। यह पेप्सी इंडियन प्रीमियर लीग 2013 और आने वाले सालों के लिए नए मर्चेंडाइजिंग लाइन का निर्माण करेगा। इसके साथ ही यह कलेक्शन राज्य के दस्तकारों के अनोखे हस्तशिल्प का प्रतिनिधित्व भी करेगा। इसमें कांथा, एंब्रॉइडरी, फर्नीचर पर घर के साजो-सामान के तौर पर किलिम, पैचवर्क और सांगानेरी प्रिंट्स शामिल हैं।
इस कलेक्शन में एथनिक राजस्थानी फर्नीचर में 25 डिजाइनें और बैग्स, कुशन्स, लैपटॉप कवर्स, स्लीव्स एवं स्टॉल्स जैसे एसेसरीज में 25 डिजाइनें पेश की जायेंगी। इस लाइन में हर पखवाड़े नये तत्व शामिल किये जायेंगे। इस मौके पर रॉयल्स टीम से अजिंक्या रहाणे, शेन वॉटसन, जेम्स फॉल्कनर, ब्रेड हॉंग, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन ने हस्तशिल्प परिधान पहने।
फोटो : सुरेन्द्र सामरिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.