पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरिक सेवा केंद्रों व ई मित्र पर भी जुड़वाए जा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

नागरिक सेवा केंद्रों व ई-मित्र पर भी जुड़वाए जा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधित करवाने की सुविधा अब राज्य के करीब चार हजार नागरिक सेवा केंद्रों व ई-मित्र कियोस्क पर भी उपलब्ध होगी। भारत निर्वाचन आयोग और कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया के बीच इस संबंध में एक एमओयू हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने बताया कि इस एमओयू के अनुसार सभी केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए निर्धारित शुल्क 10 रुपए देनी होगी, लेकिन सूची में नाम देखने, मतदान केंद्र के बारे में पता करने, आवेदन की स्थिति जानने के लिए दो रुपए देने होंगे।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिक सेवा केंद्रों को वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नागरिक सेवा केंद्र के ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नागरिक सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।