पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर के ड्रामेबाज प्रणीत ने प्रिटी जिंटा को नचाया

जयपुर के ड्रामेबाज प्रणीत ने प्रिटी जिंटा को नचाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। जीटीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में जयपुर के प्रणीत ने कुछ अलग ही धमाल मचाया। उन्होंने बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रिटी जिंटा को स्टेज पर बुलाकर साथ डांस किया। कुछ हुआ यूं कि प्रिटी जिंटा 24 मई को रिलीज होने वाली फिल्म 'इश्क इन पेरिस' का प्रमोशन करने पहुंची।

इस दौरान अपनी ही दुनिया में मस्त रहने वाले खुद को महाराजा समझने वाले प्रणीत ने सलमान खान की सभी फेमस फिल्मों के दृश्यों को मिक्स कर प्रस्तुत किया। जिसमें सलमान की स्टाइल में प्रिटी को स्टेज पर आकर डांस करने को कहा। प्रिटी स्टेज पर आकर प्रणीत के साथ स्लो मोशन में डांस करने आई और दोनों ने जो धमाल मचाया उसे देखकर जज और दर्शकों का बहुत मनोरंजन हुआ।

इस के दौरान दो प्रतिभावान कलाकार सायुरी और हनी ने देवदास और पारो की प्रेम कहानी को कृष्ण और राधा बनकर प्रस्तुत किया। शो के सबसे प्यारे छोटा पैकेट निहार ने भी प्यारी प्रिटी जिंटा के लिए गाना गाकर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया।

फोटो : सुरेन्द्र सामरिया