पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप अधीक्षक ने नगर निगम विद्याधर नगर जोन कमिश्नर सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और धक्का मुक्की करने का मामला भट्टा बस्ती थाने में दर्ज कराया है। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने उप अधीक्षक नीलकमल की रिपोर्ट के आधार पर जोन कमिश्नर कैलाश शर्मा, प्रदीप तिवाड़ी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि एसीबी की टीम ने दो दिन पहले नगर निगम की ओर से विद्याधर नगर जोन में आयोजित पट्टा वितरण शिविर में डिलिंग बाबू को ढ़ाई हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। एसीबी की इस कार्रवाई के दौरान शिविर में मौजूद नगर निगम के कमिश्नर व अन्य कर्मचारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और एसीबी की टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लग गए थे। बाद में नीलकमल मीणा ने मामले को सुलझाया और रिश्वत के आरोपी मदन बागड़ा को पूछताछ के लिए विद्याधर नगर थाने ले आई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.