पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं टॉपर प्रखर का इलाज कराएगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ने की डॉ. त्रेहन से बातचीत

12वीं टॉपर प्रखर का इलाज कराएगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ने की डॉ. त्रेहन से बातचीत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। 12वीं साइंस के जयपुर टॉपर प्रखर डेरोलिया का इलाज अब राज्य सरकार करवाएगी। मई माह के अंत में प्रखर को उसकी मां की किडनी लगाई जाएगी। प्रखर को उसी की मां ममता किडनी डोनेट कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दैनिक भास्कर में आई खबर के आधार पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कहा कि दोनों किडनियां फेल होने के बावजूद राज्य मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी प्रखर डेरोलिया का फ्री इलाज करवाया जाएगा। इसका सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

गहलोत ने आज इस संबंध में गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल के अध्यक्ष एवं जाने माने चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहान से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उसकी चिकित्सा के लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। उसके इलाज में और भी सहायता की आवश्यकता होगी तो मुख्यमंत्री सहायता कोष से उसे प्रदान की जाएगी।


उन्होंने कहा कि इस मेधावी छात्र ने दोनों किडनी फेल होने के बावजूद जिस जज्बे के साथ अपनी पढ़ाई कर राज्य स्तर पर मेरिट में जो उपलŽिध हासिल की है उसके लिए वह बधाई का पात्र है। उसके इस जोश एवं जज्बे से प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

भास्कर में प्रखर की बीमारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई, डॉक्टरों ने ली जानकारी

शुक्रवार को दैनिक भास्कर अखबार व गुरुवार को ही वेबसाइट में प्रखर की बीमारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। सुबह भास्कर के पास सीएमओ से फोन आया और प्रखर के पिता के नंबर और पते की जानकारी ली गई। भास्कर ने यह जानकारी तुरंत सीएमओ को उपलब्ध करा दी। इसके बाद सीएमओ से प्रखर के पिता सुधीर शर्मा के पास भी फोन गया और बीमारी की जानकारी ली गई। प्रखर की किडनी ट्रांसप्लांट के खर्चे को अब प्रखर के किडनी ट्रांसप्लांट के खर्चे को राज्य सरकार वहन करेगी। यही नहीं इस बीमारी के इलाज के लिए देश के अच्छे डॉक्टर से भी राय ली जाएगी। प्रखर के पिता सुधीर ने बताया कि सीएमओ से फोन आया था। वे बीमारी के बारे में जानकारी ले रहे थे।