पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजीव गांधी डिजिटल विद्यार्थी योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की आठवीं कक्षा में पिछले सत्र में दूसरे से ग्यारहवें स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 14 मई को पीसी टेबलेट के चैक वितरित होंगे। जयपुर जिले में 17478 को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस दिन छह-छह हजार रुपए के चैक वितरित होंगे। जयपुर जिले में इस योजना में 10 करोड़ 48 लाख 68 हजार रुपए के चैक वितरित होंगे। आठवीं कक्षा में पहले स्थान पर आने वालों को लैपटॉप देने की योजना पहले ही चल रही है।
डीईओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को दिए जाने वाले चैक की राशि का बजट समस्त बीईईओ को दिया जा चुका है। यह राशि विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खातों में यह राशि हस्तांतरित होगी। इसके बाद संबंधित संस्था प्रधान लाभान्वित विद्यार्थियों के नाम एसएमसी के खाते से चैक जारी करेंगे। विद्यार्थियों को चैक देते समय मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों के नाम संदेश पत्र भी साथ में दिया जाएगा। इस राशि से विद्यार्थियों को पीसी टेबलेट खरीदकर स्वघोषणा प्रमाण पत्र भरकर संबंधित स्कूल में जमा कराना होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.