पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। आईआरसीटीसी की ओर से 20 मई को रवाना होने वाली चार धाम स्पेशल ट्रेन की बुकिंग फुल हो गई है। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए आईआरसीटीसी ने चारधाम के लिए एक और स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 27 मई को जयपुर से रवाना होकर 8 जून को जयपुर लौटेगी।
आईआरसीटीसी के प्रबंधक (पर्यटन) योगेन्द्र सिंह गुर्जर के अनुसार यात्रा जयपुर से 27 मई को रवाना होकर अगले दिन 28 मई को हरिद्वार पहुंचेगी। इस दिन हरिद्वार के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के बाद यहां से 29 मई को रवाना होगी। अगले दिन 30 मई को यमनोत्री, 1 जून को गंगोत्री, 3 जून को केदारनाथ और 5 जून को बद्रीनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।
गुर्जर ने बताया कि आईआरसीटीसी के जयपुर में क्रिस्टल मॉल स्थित कार्यालय में बुकिंग कराने पर प्रतियात्री 12800 रुपए किराया रहेगा। इसके अलावा अन्य स्थानों या माध्यमों से बुकिंग पर 14400 रुपए किराया रहेगा। इसमें जयपुर-हरिद्वार-जयपुर तक रेल यात्रा, हरिद्वार से टू-बाई-टू बसों से यात्रा, तीन वक्त का भोजन एवं धर्मशाला में ठहराव शामिल है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.