पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी महासंघ : पुलिस को मिले 25 प्रतिशत जोखिम ड्यूटी भत्ता

कर्मचारी महासंघ : पुलिस को मिले 25 प्रतिशत जोखिम ड्यूटी भत्ता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने पुलिस के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई है। महासंघ की ओर से वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर केंद्र के समान वेतनमान देने की मांग की गई है।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह और प्रवक्ता शशिभूषण शर्मा का कहना है कि राज्य में कांस्टेबल का ग्रेड पे 1900 रुपए, हैड कांस्टेबल को 2000 रुपए और सहायक उपनिरीक्षक को 2400 रुपए निर्धारित है। जबकि केंद्र में इन्हीं पदों के लिए क्रमश: 2000 रुपए, 2400 रुपए और 2800 रुपए दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी अधिक रहती है। धरने, प्रदर्शन, जुलूस, दंगे, विभिन्न त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व उनका रहता है। सिंह ने सरकार से इन कर्मचारियों को जोखिम ड्यूटी भत्ता 25 प्रतिशत अलग से देने की मांग की है।