पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरने पर बैठे सरकारी विभागों के इंजीनियर

धरने पर बैठे सरकारी विभागों के इंजीनियर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। वेतन विसंगति व भटनागर कमेटी की सिफारिशों के विरोध में शुक्रवार को बिजली कंपनी, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के इंजीनियरों ने उद्योग मैदान में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फैडरेशन ऑफ राजस्थान इंजीनियर्स के बैनर तले दिए धरने को पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सतीश शर्मा, आरएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के बी. एल. जाट, शक्तिसिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया और आंदोलन तेज करने की घोषणा की। धरने में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से इंजीनियर उद्योग मैदान में आए।

गौरतलब है कि छठे वेतन आयोग के तहत केंद्र के इंजीनियरों के समान वेतन भत्ते व कैडर रिव्यू करने की मांग पूरी नहीं होने के कारण इंजीनियर नाराज है।

यह है मांग :

- राजस्थान के प्रत्येक इंजीनियरिंग विभाग में प्रत्येक स्तर पर केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जाए।
- प्रत्येक पद के इंजीनियर को 6, 12, 18, 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नति पद की वेतन श्रृंखला दी जाए।
- कार्यभार के अनुरूप कैडर रिव्यू करके पदोन्नति दी जाए।