पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को सरिस्का अभयारण्य पर्यटकों के लिए नहीं खुलेगा

25 को सरिस्का अभयारण्य पर्यटकों के लिए नहीं खुलेगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. अलवर के पास स्थित सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र को वन्य जीव गणना के दौरान 25 मई को पूरे दिन और 26 मई को सुबह 10 बजे तक पर्यटन के लिए बंद रखा जाएगा।


उप वन संरक्षक के आदेश के अनुसार वन्यजीव गणना के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को इसमें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल गणना करने वाले कर्मचारी व संबंधित विशेषज्ञ ही प्रवेश कर सकेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि टूर ऑपरेटर्स, टूर ऑर्गेनाइजर्स, ट्रेवल एजेंट, टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो व होटल संचालक अपने टूर पैकेज में से सरिस्का को हटा लें ताकि टूरिस्ट को दिक्कत नहीं हो।


सरिस्का बाघ परियोजना में 25 मई से 26 मई तक पूर्णिमा के दिन वाटर होल मॉनिटरिंग विधि से गणना होगी। 16 मई से 24 मई तक पग मार्क व ट्रांजिट विधि से वन्य जीवों की गणना की जाएगी। 16 मई से 23 मई तक सरिस्का अभयारण्य में प्रात:कालीन भ्रमण सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा।